मुंबई के समीप मनोरंजन क्षेत्र विकसित करेगा एस्सेल ग्रुप
एस्सेल ग्रुप के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा ने चेन्नई में संवाददाताओं को बताया, "हम मुंबई के निकट ही पर्यटन और मनोरंजन क्षेत्र विकसित कर रहे हैं। यह 800 एकड़ के दायरे में फैला होगा। परियोजना का खाका अभी तैयार किया जा रहा है।"
चंद्रा के मुताबिक यह परियोजना एक नई कंपनी द्वारा पूरा किया जाएगा और इसे एक तय अवधि के अंदर पूरा किया जाएगा।
सुभाष चंद्रा ने बताया कि इंटरटेनमेंट और पर्यटन क्षेत्र के लिए एक मनोरंजन पार्क बनाया जाएगा और विदेशी कंपनियों के प्रोडक्शन के लिए कई स्टुडियो भी बनाए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications