पूर्वी दिल्ली में झुग्गियों में भीषण आग
अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने बताया, "हमें 2.50 बजे आग लगने की जानकारी प्राप्त हुई और तत्काल ही दमकल की 15 गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गई। दो घंटे के बाद आग पर काबू किया जा सका।"
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है लेकिन 100 झुग्गियां जल कर राख हो गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications