उड़ीसा में दंतेवाड़ा जैसा नरसंहार दोहराने की धमकी
पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) संजीव मारिक ने बताया, "मुख्यमंत्री कार्यालय में एक ई-मेल प्राप्त की गई है जिसमें यह धमकी दी गई है।"
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह ई-मेल बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में दर्ज की गई थी।
यह ई-मेल 'पीएलजीए डॉट ओसीएसी डॉट इन' वेबसाइट से भेजी गई थी। इसमें नक्सल विरोधी अभियानों को रोकने की चेतावनी दी गई है।
इसी तरह की एक अन्य ई-मेल 'पीएलजीए उड़ीसा डॉट जीओवी डॉट इन' पर 27 मार्च को भेजी गई थी, जिसमें राज्य के मुख्य प्रतिष्ठानों को उड़ाने की धमकी दी गई थी।
अधिकारी ने ई-मेल के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की लेकिन उन्हें अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पटनायक के कार्यालय में इस वर्ष चौथी बार इस तरह की ई-मेल भेजी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications