लाइसेंस प्रकरण में दूरसंचार विभाग का स्पष्टीकरण
विभाग के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "यूएएस (यूनाइटेड एक्सेस सर्विसिज) को लाइसेंस और स्पेक्ट्रम आवंटन के बारे में विभाग की तथ्यात्मक और कानूनी स्थिति से लिखित में अवगत कराया गया है। कैग द्वारा उठाए गए अन्य संबंधित मुद्दों पर भी स्पष्टीकरण दिया गया है।"
दूरसंचार विभाग ने कहा कि कैग ने कुछ स्पष्टीकरण मांगे थे लेकिन वर्ष 2008 में लाइसेंस आवंटन के कारण 26,685 करोड़ रुपये के नुकसान के लिए दूरसंचार मंत्री ए.राजा को जिम्मेदार ठहराने का आरोप किसी रिपोर्ट में नहीं लगाया है।
बयान में कहा गया कि कैग की पीएंडटी आडिट विंग ने केवल एक निरीक्षण ज्ञापन जारी किया है। इसे टिप्पणी के लिए दूरसंचार विभाग के पास भेजा गया। केवल एक निरीक्षण ज्ञापन को कैग की आडिट रिपोर्ट कहना अपरिपक्वता और अवांछनीय है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications