अमेरिका-रूस में परमाणु हथियार कटौती पर नई संधि (लीड-1)
नए समझौते से मास्को और वाशिंगटन के बीच परमाणु नि:शस्त्रीकरण और हथियार नियंत्रण के क्षेत्रों में सहयोग नए स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। नई संधि की अवधि 10 वर्ष होगी।
नए समझौते के तहत दोनों देशों ने अपने तैनात परमाणु मुखास्त्रों को घटाकर 1550 करने या मौजूदा 2200 के स्तर से 30 प्रतिशत कम करने तथा अपने लांचरों को 700 से कम करने पर राजी हो गए हैं।
इस संधि पर चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में हस्ताक्षर हुए। इसके बाद एक संवाददाता सम्मेलन में ओबामा ने इस ऐतिहासिक संधि का स्वागत करते हुए इस घटनाक्रम को परमाणु मुक्त विश्व बनाने की दिशा में अहम कदम बताया। पिछले साल पांच अप्रैल को ओबामा ने परमाणु हथियारों के बारे में महत्वपूर्ण भाषण दिया था।
मेदवेदेव ने कहा कि वह इस संधि से संतुष्ट हैं, जो रूस और अमेरिका दोनों के लिए लाभदायक हैं।
रूसी ड्यूमा और अमेरिकी कांग्रेस से अनुमोदन होने के पश्चात यह संधि 1991 की रणनीतिक हथियार कटौती संधि (स्टार्ट)का स्थान लेगी, जिसकी मियाद पांच दिसंबर को पूरी हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications