थाई प्रधानमंत्री ने वियतनाम दौरा रद्द किया (लीड-1)

बुधवार को सरकार विरोधी 'रेड शर्ट' प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन को देखते हुए बैंकाक और कुछ प्रांतों में आपातस्थिति की घोषणा की गई थी।

बैंकाक में 12 मार्च से ही यूनाइटेड फ्रंट फॉर डेमोक्रेसी एगेंस्ट डिक्टेटरशिप (यूडीडी) प्रदर्शन कर रहा है। यूडीडी के समर्थकों को ही 'रेड शर्ट' कहा जाता है। ये सभी संसद को भंग कर देश में चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सैन्य प्रवक्ता कर्नल सैनसर्न काइवकैमनर्ड ने गुरुवार को टेलीविजन पर अपने संदेश में कहा कि लोग आसानी से आवाजाही कर सकें, इसलिए सरकार कर्फ्यू लगाने नहीं जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विरोधी 'रेड शर्ट' प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

कार्यवाहक सरकार के प्रवक्ता पेनीटैन वाटनायार्गोन के साथ संयुक्त संबोधन में सैनसर्न ने कहा कि सरकार ने रेड शर्ट के पीपुल्स चैनल का प्रसारण बंद कर दिया है।

सैनसर्न ने कहा कि शांति बनाए रखने के उद्देश्य से सरकार ने पीपुल्स चैनल का प्रसारण रोक दिया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे बैंकाक की ओर न बढें़।

रेड शर्ट के प्रदर्शनकारी गुरुवार को राचप्रसोंग और फान फा ब्रीज इलाके में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। ये सभी संसद को भंग करने और चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

पेनीटैन ने कहा कि रेड शर्ट को रैली करने से रोकने के लिए आपातकाल की घोषणा की गई। उन्होंने प्रस्तावित रैली को गैरकानूनी करार दिया।

उधर, रेड शर्ट के प्रदर्शनकारी देश के 17 प्रांतों में रैली कर रहे हैं। आंतरिक मामलों के मंत्री चाओवरात चानविक्रूल ने कहा कि रैली से कोई खतरा नहीं है।

यूडीडी आपातकाल के खिलाफ शुक्रवार को बैंकाक में प्रदर्शन करने की योजना बना रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+