प्रधानमंत्री की महंगाई पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब महंगाई के खिलाफ वाम दल देश भर में सड़कों पर उतर गए हैं।
फरवरी में गठित मुख्यमंत्रियों के कोर ग्रुप में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, गुजरात, हरियाणा, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल हैं।
बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, कृषि एवं खाद्य मंत्री और योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया शामिल हैं।
फरवरी में महंगाई की दर 9. 89 फीसदी थी जिसके मार्च में बढ़कर दहाईं के अंक में पहुंचने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications