बिहार खरीदेगा 200 मेगावाट बिजली
बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि बिजली की मांगों में लगातार इजाफा हो रहा है जबकि आपूर्ति उसी अनुपात में घटती जा रही है।
बोर्ड अधिकारी के मुताबिक बिहार को वर्तमान में प्रतिदिन 3,000 मेगावाट बिजली की आवश्यकता होती है परंतु औसत उपलब्धता 900-1,000 मेगावाट के बीच है। इसमें भी 350 मेगावाट बिजली अनिवार्य सेवाओं को दे दी जाती है। राज्य की राजधानी पटना को अकेले 400 मेगावाट बिजली की जरूरत होती है।
उन्होंने बताया कि इसीलिए बिजली बोर्ड ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली खरीदने के लिए निविदा आमंत्रित किया है जो अल्प अवधि (शार्ट टर्म) के लिए होगी और इसकी आपूर्ति इसी वर्ष करनी होगी।
इससे पूर्व भी बिजली बोर्ड 1,500 मेगावाट बिजली के लिए निविदा आमंत्रित कर चुका है। उल्लेखनीय है कि बिहार में इन दिनों कई जिले के लोग बिजली की अनियमित आपूर्ति से परेशान हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications