सिगरेट कंपनियों में एफडीआई पर रोक
केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने सीसीईए की बैठक के बाद कहा, "सिगरेट निर्माण में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर प्रतिबंध रहेगा फिर चाहे यह निर्माण घरेलू खपत के लिए हो या विदेशी खपत के लिए।"
वर्तमान इस क्षेत्र में 100 फीसदी विदेश निवेश की अनुमति थी।
नई एफडीआई नीति के तहत नया निवेश प्रतिबंधित होगा। पहले से विदेशी निवेश हासिल कर चुकी कंपनियों पर इसका असर नहीं होगा।
चिदंबरम ने कहा, "इस प्रतिबंध से देश को धूम्रपान मुक्त बनाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का बल मिलता है।"
भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रायोजित तंबाकू नियंत्रण के ढांचागत सम्मेलन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत सरकार भारत में तंबाकू का उत्पादन और उसकी खपत कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications