बागी विधायकों ने की लपांग को हटाने की मांग
एक बागी विधायक ने आईएएनएस को बताया, "हमने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र भेजकर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की मांग की है।"
पार्टी के 28 विधायकों में से कम से कम 16 विधायक नेतृत्व परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। बागी विधायकों का कहना है कि लपांग के नेतृत्व में राज्य में कोई विकास नहीं हुआ है।
उल्लेखनीय है कि बागी विधायक पिछले एक सप्ताह से राजधानी में डेरा जमाए हुए थे। उनको भरोसा दिया गया है कि ईस्टर के बार उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।
लपांग ने मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य ऑस्कर फर्नाडिज सहित अन्य नेताओं से मिलकर इस संकट को सुलझाने के लिए चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को नई दिल्ली में आईएएनएस को बताया, "मैं सोनिया गांधी से गुरुवार को मुलाकात कर बागी विधायकों की मांगों पर चर्चा करूंगा।"
इससे पहले, नई दिल्ली जाने से पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्यपाल आर.एस.मूसाहारी से मुलाकात कर कांग्रेस विधायक दल में उत्पन्न हुए गतिरोध पर चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications