हिमाचल में प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों माकपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक शिमला, मंडी, हमीरपुर जिलों में पार्टी की छात्र इकाई स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान जनजीवन प्रभावित हुआ।
यद्यपि प्रदर्शन के दौरान राज्य में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है।
पुलिस अधीक्षक आर.एम.शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "शिमला में हिंसा पर उतारू 250 से अधिक कार्यकताओं को गिरफ्तार किया गया।"
उन्होंने बताया कि प्रदर्शकारियों द्वारा अधिकांश सड़कों को अवरुद्ध किए जाने की वजह से यातायात प्रभावित हुआ।
राज्य सचिवालय के सदस्य और माकपा नेता तिकेंदर पनवार ने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह से सफल रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications