विधेयक को लेकर शुक्रवार को जम्मू बंद
इस विधेयक को लेकर राज्य विधानसभा में शुक्रवार को बहस होने की संभावना है।
राज्य में मुस्लिम बहुल कश्मीर घाटी और हिन्दू बहुल जम्मू क्षेत्र में राजनीतिक दल अपने-अपने दृष्टिकोण के अनुसार इस विधेयक का समर्थन और विरोध कर रहे हैं। विधेयक के मुताबिक कोई व्यक्ति अपने जिले के अलावा अन्य जिलों में भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।
कश्मीर घाटी में मुख्य विपक्षी दल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने अंतर-जनपदीय भर्ती संबंधित विधेयक का विरोध करने का निर्णय लिया है।
उधर, नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) अंतर-जनपदीय भर्ती संबंधी विधेयक का समर्थन कर रही है जबकि जम्मू कांग्रेस नेतृत्व इस विधेयक का विरोध कर रहा है। राज्य में एनसी और कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार है।
विधेयक पर प्रतिबंध लगाने की मांग के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को जम्मू में बंद का ऐलान किया है।
जम्मू क्षेत्र के लोग इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं क्योंकि इससे अनुसूचित जाति समुदाय वंचित हो जाएगा जो इस क्षेत्र की 50 लाख की आबादी का लगभग 20 प्रतिशत हैं। राज्य की आबादी एक करोड़ से ऊपर है।
नेशननल कांफ्रेस के कुपवाड़ा से विधायक सैफल्लाह मीर ने कहा, "बाहरी लोगों को रोजगार मिलने से हमारे युवा इसे खो देते थे क्योंकि अन्य जिलों के उम्मीदवार हमारे जिले में भी आवेदन कर सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि केवल स्थानीय लोगों को जिले में नौकरी देनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications