कश्मीर में महंगाई के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन
माकपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राज्य महासचिव और विधायक एम.वाई.तारीगामी के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ प्रेस कालोनी में इक्कठा होकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
श्रीनगर में तारीगामी ने कहा, "केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं।"
माकपा नेता ने राज्य में हड़ताली सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा) लगाए जाने के लिए राज्य सरकार की भी आलोचना की।
गौरतलब है कि छठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक सरकारी कर्मचारी बकाया एरियर के भुगतान और सेवानिवृति की उम्र 58 साल से बढ़ाकर 60 साल करने की मांग कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications