'दुबई ब्राइड शो' में बॉलीवुड की झलक
दुबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। दुबई में बुधवार से शुरू हुए चार-दिवसीय 'दुबई ब्राइड शो' में भारतीय डिजाइनर विक्रम फड़नीस द्वारा प्रस्तुत बॉलीवुड के नए फैशन की झलकियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
फड़नीस इस शो में पहली बार शिरकत कर रहे हैं। वह 300 अन्य डिजाइनरों के साथ अपना संग्रह प्रस्तुत कर रहे हैं। शो 10 अप्रैल तक चलेगा।
दुबई वाणिज्य एवं उद्योग प्रमुख अब्दुल रहमान अल घुरेर ने बुधवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में ब्राइड शो 2010 का शुभारंभ किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications