महंगाई के खिलाफ करात, बर्धन ने गिरफ्तारी दी (लीड-1)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) महासचिव ए.बी.बर्धन, फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता देबब्रत विश्वास और रिवोल्युशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के नेता अबनि रॉय ने भी संसद मार्ग पर कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तारी दी।
आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिए सरकार पर दबाव डालने के उद्देश्य से वामदलों ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन की घोषणा की थी।
जहां ये नेता संसद मार्ग पर जेल भरो आंदोलन के लिए एकत्र हुए, वहीं वामदलों के कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में जेल भरो आंदोलन शुरू किया।
सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पुलिस अवरोध को पार कर संसद भवन की ओर बढ़ने का प्रयास किया। उनको जंतर मंतर पर रोक कर गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी से पहले एक रैली को संबोधित करते हुए करात ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने, भूमि सुधार योजनाओं को लागू करने और रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने की भी मांग की।
उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई पर फैसले के लिए वाम दलों और धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के नेताओं की बैठक 12 अप्रैल को होगी।
वाम दलों के नेताओं के अनुसार जेल भरो आंदोलन में पूरे देश में करीब 25 लाख लोगों ने हिस्सेदारी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications