मणिपुर में बंद से जनजीवन प्रभावित
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि पीजीए के बैनर तले मंगलवार से ही बंद का आह्वन किया गया था। अभिभावक संघ प्राथमिक विद्यालयों में 3,456 शिक्षकों की नियुक्ति की मांग कर रहा है जिसके लिए राज्य के जनजातीय विकास विभाग 11 अक्टूबर 2009 को ही साक्षात्कार ले चुका है।
अधिकारी ने बताया कि मणिपुर के दक्षिणी, पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्र के पांच पहाड़ी जिलों से किसी तरह की अप्रिय घटना का समाचार नहीं है।
बंद के दौरान दुकानें, बाजार और औद्योगिक प्रतिष्ठान मंगलवार से ही बंद हैं और सड़कों पर वाहन नहीं चल रहे हैं। सरकारी कार्यालयों के काम-काज पर भी काफी बुरा असर पड़ा है।
पीजीए के समन्वयक चुंगसत खोंगसी ने कहा, "मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी और जनजातीय विकास मंत्री डी.डी. थाइसी के बार-बार आश्वासन देने के बावजूद अभी तक साक्षात्कार के परिणामों की घोषणा नहीं की गई है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications