शेन वार्न के कोच असपताल में भर्ती
सिडनी, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। महान स्पिन गेंदबाज और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वार्न के गेंदबाजी कोच टेरी जेनिफर को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार जेनिफर बीते दो दिनों से लंदन में थे। उन्हें लंदन के उपनगरीय इलाके उक्सब्रिज के हेयरफिल्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में हैं।
उल्लेखनीय है कि लंदन से पहले जेनिफर भारत में वार्न के साथ थे। उन्होंने आस्ट्रेलिया की ओर से कुल नौ अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications