विवाद में महिला ने आग लगाई, 3 मरे

पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के निकासी इलाके में रहने वाले मदन लाल और उसकी पत्नी मालती का आपस में लम्बे अरसे से विवाद चल रहा था। मदन अपने मकान को बेचकर खेती की जमीन खरीदना चाहता था, इस बात पर दोनों में विवाद और बढ़ गया। बुधवार की देर रात को मालती ने सो रहे पति मदन लाल, बेटे अभिषेक और खुद पर किरोसीन डालकर आग लगा ली। इसी बीच उसने दूसरे कमरे में सो रही बेटी को भी आग लगाना चाही मगर उसने अपने को बचा लिया। बेटी झुलस गई जिसका इलाज जारी है।

कोतवाली थाने के प्रभारी निर्मल जैन ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि मदन लाल बुधवार को ही पांच लीटर किरोसीन खरीदकर लाया था और उसकी पत्नी ने इसी से पूरे परिवार को आग लगा दी। इस हादसे में बेटी को छोड़कर तीन लोगों की मौत हो गई हैं। जैन के अनुसार मदनलाल बीमार रहा करता था और वह मकान को बेचकर रायसेन में जमीन खरीदकर खेती करना चाहता था, जबकि पत्नी ऐसा करने को तैयार नहीं थी। मदन ने जमीन का सौदा भी कर लिया था। आशंका है कि इसी के चलते विवाद बढ़ा होगा और मालती ने पूरे परिवार को आग लगाकर मारने का फैसला कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+