42 लाख पाउंड में बिका नीला हीरा
समाचार पत्र 'टेलीग्राफ' में गुरुवार को छपी एक खबर के अनुसार दुनिया के प्रसिद्ध नीलामी घर सोथ बायज में डी बियर्स मिलेनियम कलेक्शन के इस हीरे के 30 लाख से 38 लाख पाउंड के बीच बिकने की उम्मीद थी लेकिन बाद में यह 4,221,533 पाउंड में नीलाम हुई।
जवाहरातों की बिक्री के मामले में न्यूयॉर्क को पीछे छोड़कर हांगकांग जेनेवा के बाद दूसरे स्थान पर काबिज हो गया है। चीन, हांगकांग, सिंगापुर और ताइवन में हीरों के नए खरीदारों की संख्या काफी ज्यादा है।
चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया के सोथबायज के जवाहरात विभाग के उप-प्रमुख र्टेी चू कहते हैं कि वैश्विक वित्तीय संकट के बाद एशियाई खरीदारों को यह महसूस होने लगा है कि अन्य नीलामी वस्तुओं की तुलना में हीरा की कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर हो गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications