सीमा पार से मिलते हैं नक्सलियों को हथियार : चिदंबरम
चिदंबरम ने कहा, "सीमा पार कई बाजार हैं। आप वहां से हर वक्त हथियार हासिल कर सकते हैं। आपको क्या लगता है कि पूर्वोत्तर के उग्रवादियों को हथियार कहां से मिल रहे हैं। सीमा पार ऐसे कई जगह हैं जहां आप हथियार खरीद सकते हैं। आप गूगल पर जांच कर सकते हैं, यदि आप नहीं गए हैं तो वहां जाइए।"
चिदंबरम ने कहा कि नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के साथ भारत की खुली सीमाएं हैं, जहां से विद्रोही हथियारों की तस्करी करते हैं। उन्होंने कहा कि मंगलावर को नक्सली हमले में हुई चूक के बारे में सरकार जांच करेगी। चिदंबरम ने कहा, "हम यह जांच करेंगे कि कहां गलती हुई, हम चूक पर नजर डालेंगे।"
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हुए नक्सली हमले में 76 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। चिदंबरम ने कहा कि दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में राज्य पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बल ने संयुक्त रूप से फैसला किया था।
केंद्रीय गृह सचिव जी.के. पिल्लै ने भी गत वर्ष कहा था कि नक्सली चीन, म्यांमार और बांग्लादेश के बाजारों से हथियार हासिल करते हैं।













Click it and Unblock the Notifications