भोपाल में चुनाव सुधार पर 2 दिन चलेगा मंथन
दोनों संगठनों के राष्ट्रीय समन्वयक अनिल बैरवाल और नेशनल इलेक्शन वॉच के प्रदेश समन्वयक राकेश रंजन ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 10 और 11 अप्रैल को होने वाले इस अधिवेशन में 2009 के लोकसभा चुनाव के अनुभवों पर चर्चा होगी। इसके अलावा राजनीतिक दलों में सुधार, मीडिया और चुनाव के दौरान 'पेड न्यूज' तथा स्थानीय चुनाव में नेशनल इलेक्शन वॉच की भूमिका की चर्चा होगी।
इस दो दिवसीय अधिवेशन में मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला के अलावा राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। अधिवेशन में इस बात की भी चर्चा होगी कि तमाम राजनीतिक दल राजनीति के अपराधीकरण व अपराधियों से अपने को दूर रखने का भरोसा दिलाती है मगर चुनाव में वह ऐसे ही लोगों को उम्मीदवार बना देती हैं। इस अधिवेशन में यह मांग भी पूरे जोर-शोर से उठेगी कि मतदाताओं को उम्मीदवारों में से 'कोई नहीं' का विकल्प भी वोटिंग मशीन व मतपत्र में उपलब्ध कराए जाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications