बीएमडब्ल्यू से कुचलकर बुजुर्ग की मौत (लीड-1)
मृतक की पहचान ओम दत्त चौहान के रूप में की गई है जो पूर्वी दिल्ली निवासी हैं। सुबह लगभग 6.30 बजे कार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
पुलिस द्वारा कथित तौर पर पीड़ित को देर से अस्पताल ले जाने से स्थानीय लोगों ने अपना गुस्सा पुलिसकर्मियों पर उतारा। भीड़ ने दो घंटे तक यातायात को अवरुद्ध कर दिया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "पीड़ित तीन घंटे तक दर्द से कराह रहा था लेकिन पुलिस की तरफ से उसे अस्पताल ले जाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।"
यद्यपि, एक पुलिस अधिकारी ने स्थानीय लोगों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को खारिज कर दिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया,"अक्षरधाम मंदिर के पास सुबह 6.30 बजे के करीब एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार का मोटरसाइकिल को ओवरटेक करते समय संतुलन बिगड़ गया और चौहान उसकी चपेट में आ गए। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications