'नक्सलियों के गढ़ पर कार्रवाई जारी रहेगी'
मंगलवार के नक्सली हमले में 76 सुरक्षकर्मी शहीद हो गए थे। रंजन ने एक समाचार चैनल से बातचीत में गुरुवार को कहा, "हम नक्सलियों के खिलाफ भीतर तक कार्रवाई जारी रखेंगे। नक्सलियों के गढ़ पर कार्रवाई जारी रहेगी।"
रंजन ने कहा कि नक्सलियों ने जो किया है, उसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के बीच नक्सलियों के खिलाफ तालमेल ठीक है और सभी अभियान संयुक्त रूप से चलाए गए।
दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले के संदर्भ में उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ का दल नक्सलियों द्वारा घात लगाए गए स्थान का पता नहीं लगा सका और पूरी तरह से घिर गया था।
गौरतलब है कि मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में सीआरपीएफ के 80 से अधिक जवानों पर हमला कर दिया था। इस हमले में 76 जवान शहीद हो गए थे। यह अब तक सबसे बड़ा नक्सली हमला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications