अमेरिकी अर्थव्यवस्था खतरे से बाहर नहीं : फेड प्रमुख
डलास में व्यापारियों के सामने एक पहले से तैयार वक्तव्य में बर्नाके ने कहा कि 1930 के दशक की महान मंदी के बाद से पैदा हुआ सबसे बड़ा वित्तीय संकट लगता है जैसे अभी हमारे पीछे ही है।
बर्नाके ने कहा, "अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है और इसमें एक बार फिर वृद्धि शुरू हो गई है लेकिन हम अभी खतरे से बाहर होने से दूर हैं।"
फेड अध्यक्ष ने कहा कि काफी अधिक अमेरिकी अभी भी बेरोजगारी और बंदी के शिकार हैं या शहरों और राज्यों को अपनी आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने के लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अधिकांश वित्तीय व्यवस्था आमतौर पर सामान्य तरीके से काम कर रही है, इसके बावजूद बैंक कम कर्ज दे रहे हैं। इससे छोटे उद्यमों की विस्तार गतिविधियां और नई भर्तियों की क्षमता प्रभावित हो सकती है।
अपने भाषण में बर्नाके ने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में इस समय कुछ सबसे बड़ी समस्याएं हैं।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारों का 40 प्रतिशत हिस्सा छह महीने या उससे भी अधिक समय से बेकार हैं। एक वर्ष पहले की तुलना में यह प्रतिशत दोगुना है।
उल्लेखनीय है कि फेडरल रिजर्व ने 16 मार्च को फेडरल फंड की शून्य से 0.25 प्रतिशत की ऐतिहासिक न्यूनतम दर की अवधि को और समय के लिए बढ़ा दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications