अल्पकालिक कामकाजी महिलाओं के बच्चे होते हैं ज्यादा स्वस्थ
वेबसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक आस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित 'मडरेक चिल्ड्रंस रिसर्च इंस्टीट्यूट' के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक अल्प-काल के लिए काम पर जाने वाली महिलाओं के बच्चे अन्य बच्चों की अपेक्षा अस्वास्थ्यकर भोजन कम लेते हैं, टीवी कम देखते हैं और शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होते हैं।
अध्ययनकर्ता प्रोफेसर जेन निकोल्सन का कहना है, "हमने देखा कि अल्प-अवधि तक काम करने वाली माताएं अपनी काम की जरूरतों और घरेलू जीवन में बेहतर तालमेल स्थापित कर पाती हैं और वे बच्चों की खान-पान की आदतों और अन्य सक्रियताओं की अधिक निगरानी कर पाती हैं। इसका बच्चों के स्वास्थ्य पर सीधा असर होता है और वे अधिक स्वस्थ होते हैं।"
निकोल्सन ने कहा कि यह अब भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि घरेलू महिलाओं के बच्चे अधिक मोटे क्यों होते हैं।
उन्होंने कहा कि यह संभव है कि यदि महिलाएं अपने कामकाज और परिवार के बीच सामंजस्य बिठा सकें तो वे बच्चों को सक्रिय रखने के लिए उनके साथ अधिक समय गुजार सकेंगी और इससे बच्चों की स्वस्थ जीवनशैली में फायदा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications