मानव के बालों से बने मोजे!
टोरंटो, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। जूते बनाने वाली मशहूर कंपनी बाटा के कई ऐतिहासिक चीजों के संग्रह के लिए मशहूर एक संग्रहालय में इन दिनों एक अनूठी प्रदर्शनी 'सॉक्स : बिटवीन यू एंड योअर शूज' लगाई गई है जिसमें 13वीं शताब्दी में आदमियों के बाल से बने मोजे और 17वीं शताब्दी में चार्ल्स प्रथम द्वारा पहने गए सन के कपड़ों वाले मोजे भी शामिल हैं।
इसके अलावा यहां वे मोजे भी हैं जिन्हें नेपोलियन बोनापार्ट ने 18वीं शताब्दी के आरंभ में सेंट हेलना द्वीप में अपने निर्वासन के दौरान पहना था। साथ ही रानी विक्टोरिया के रेशमी मोजे और हैदराबाद के निजाम के हीरे जड़ित स्लीपर्स भी हैं जिनकी कीमत करीब 160,000 डॉलर है।
इस प्रदर्शनी की शुरुआत बुधवार को हुई। इस मौके पर संग्रहालय की क्यूरेटर एलिजाबेथ सेम्मेलहैक ने कहा, "हजारों साल से दुनिया भर के लोग अपने जूते और मोजे के पहनावे से खुद को अलग दिखाते रहे हैं। जिसमें कुछ साधारण हैं तो कुछ बहुत शानदार हैं लेकिन इन सभी का निर्माण हमें ज्यादा आराम देने के उद्देश्य से हुआ।"
बाटा जूता कंपनी के मुख्यालय में स्थित इस संग्रहालय में करीब 10,000 ऐसी चीजें मौजूद हैं जो 4,500 साल के जूते पहनने के इतिहास को दर्शाती हैं।
हैदराबाद के निजाम सिकंदर जाह के 1790 के आसपास बने स्लीपर्स को दुनिया के सबसे कीमती स्लीपर्स माना जा रहा था। यह वर्ष 2006 में चोरी हो गये थे और बाद में एक चर्च में मिले थे।
इस संग्रहालय में पिकासो के जूतों को भी रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications