महंगाई पर वामदलों का प्रदर्शन, वृंदा ने दी गिरफ्तारी

पढ़ें- महंगाई बढ़ी, केंद्र ने बुलाई बैठक
प्रदर्शन के दौरान इस क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इसके बाद पुलिस ने वृंदा और अंजान सहित सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक 300 से ज्यादा लोगों को यहां से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी से पहले वृंदा ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाने का प्रयास करेंगी।बिहार में इस अभियान को पूरी तरह सफल बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के कई और जिलों में वामपंथी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी हैं।इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications