बांग्लादेश में संसद भवन की सुरक्षा बढ़ी
संसद के स्पीकर अब्दुल हामिद ने कहा कि मंगलवार शाम संसदीय सचिवालय को मिली संसद भवन को उड़ाने की धमकी के बाद उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
संसद भवन की सुरक्षा को लेकर हामिद ने कहा, "अब कोई उपाय बरतने की जरूरत नहीं है। हमने एहतियातन सभी तैयारियां कर ली हैं। यदि वे हमें उड़ाना चाहते हैं तो वे खुद उड़ जाएंगे।"
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'न्यू एज' ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से कहा कि संसद भवन को उड़ाने संबंधी जो धमकी मिली थी उसका कोई मतलब नहीं है लेकिन ऐहतियात बरती गई है।
बांग्लादेश में संसद को 'संगसद भबन' कहा जाता है। इसका निर्माण मशहूर वास्तुकार लुइस आई.खान ने किया था।
बांग्लोदश की शेख हसीना सरकार ने पिछले हफ्ते भारत सहित अन्य देशों की सुरक्षा एजेंसियों से मिली चेतावनी के बाद सुरक्षा अलर्ट जारी किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications