दीवार तोड़ मकान में घुसी स्कॉर्पियो, युवक की मौत
इंदौर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। शहर के व्यस्ततम इलाके बॉम्बे अस्पताल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ती हुई एक मकान में घुस गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान की दीवार तोड़कर भीतर घुस गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक जॉन व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में से एक को एम.वाय.अस्पताल व अन्य को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications