भारत को यूरेनियम की आपूर्ति नहीं करेगा आस्ट्रेलिया
आस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री सिमोन क्रेयन ने संवाददाताओं से कैनबरा में कहा, "बदलाव का कोई प्रस्ताव नहीं हैं।"
आस्ट्रेलिया के फाइनेंशियल रिव्यू के अनुसार उन्होंने कहा, "हम लगातार कहते रहे हैं, भारत के लिए स्पष्ट करना चाहते हैं कि जिन देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं उनको हम परमाणु ईंधन की आपूर्ति नहीं कर सकते।"
तत्कालीन प्रधानमंत्री जॉन हावर्ड ने अगस्त 2007 में भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते के संदर्भ में भारत को यूरेनियम आपूर्ति का आश्वासन दिया था।
पिछले वर्ष दिसंबर में सत्ता में आने के बाद केविन रड की सरकार ने इस फैसले को पलट दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications