टल सकता है शोएब-सानिया विवाह
आंध्र क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव वी. चामुंडेश्वरनाथ ने सोमवार रात संवाददाताओं को बताया, "शादी स्थगित करने के बारे में अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है लेकिन मिर्जा परिवार सभी विकल्पों को सामने रखे हुए है।"
चामुंडेश्वरनाथ मिर्जा परिवार के करीबी हैं और हाल के दिनों वह नियमित रूप से सानिया के घर जाते रहे हैं। सानिया और शोएब की शादी 15 अप्रैल को तय थी और आयशा सिद्दीकी प्रकरण की वजह से यह प्रस्तावित विवाह विवादों से घिर गया है।
शोएब की पहली पत्नी होने का दावा करने वाली आयशा की ओर से मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह हैदराबाद में शोएब से लगभग दो घंटे तक पूछताछ की थी और इसके बाद उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया था। शोएब के खिलाफ आयशा ने रविवार शाम बंजारा हिल्स थाने में धोखाधड़ी और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications