1,500 लोग अपनी जमीन छोड़ने के लिए बाध्य
समाचार एजेंसी ईएफई ने इतुआंगो के महापौर चार्ल्स मेरियो गालो के हवाले से बताया है कि कोलंबिया क्रांतिकारी सशस्त्र बल (एफएआरसी) ने ला वेगा डेल इंगल्स के ज्यादातर किसानों को उनकी जमीन से हटा दिया है जिस वजह से उन्हें शनिवार को पास के ही एक स्कूल में शरण लेना पड़ा।
महापौर ने सरकार, सार्वजनिक एजेंसियों और रेडक्रास को विस्थापित किसानों को सहायता पहुंचाने की अपील की है।
एफएआरसी कोलंबिया में सबसे पुराना छापामार संगठन है। इस समूह का गठन 1964 में किया गया था और अनुमान के मुताबिक इनके सदस्यों की संख्या 8,000 से लेकर 17,000 तक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications