उत्तर प्रदेश में नकली नोटों के 3 तस्कर गिरफ्तार
जिले के गंजडुडवारा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार तड़के एटीएस ने पुलिस के साथ मिलकर तीन तस्करों को जाली नोटों के साथ धर दबोचा।
गंजडुडवारा थाना प्रभारी जगमोहन त्रिपाठी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि पकड़े गए तस्करों के पास से एक-एक हजार रुपये के 90 जाली नोट मिले हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए तीनों व्यक्तियों ने प्रारंभिक पूछताछ में कबूला है कि वे नेपाल और बिहार से जाली नोट लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उसकी आपूर्ति करते थे।
त्रिपाठी ने कहा कि फिलहाल इतना ही कहा जा सकता है कि तीनों का संबंध नकली नोटों की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह से है। प्रारंभिक पूछताछ में इनके गिरोह और प्रदेश में इनके नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications