जनता के लिए खुला 'प्रकृति विहार'
प्रकृति विहार के दर्शन से शहरी वातावरण में प्रकृति को समझने का अवसर प्राप्त होता है।
यह प्रकृति विहार प्रत्येक शनिवार को सुबह आठ बजे से 10 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। यहां आने के लिए इच्छुक लोग राष्ट्रपति के उप सैन्य सचिव, राष्ट्रपति सचिवालय, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली-110004 के पते पर लिख सकते हैं, अथवा फैक्स नं़ 23014570 पर अथवा दूरभाष 23015321 पर उनके कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
इस परिसर के लिए आगंतुकों को नार्थ एवेन्यू के निकट राष्ट्रपति भवन परिसर के द्वार संख्या-35 से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications