छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में 20 सुरक्षाकर्मी शहीद (लीड-2)

पुलिस के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के चिंतलनार इलाके में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के एक वाहन पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 20 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।

पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन ने आईएएनएस से कहा कि बड़ी संख्या में सशस्त्र नक्सलियों ने सीआरपीएफ दल पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि नक्सली हमले में 20 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि यह एक सुनियोजित हमला था।

घटनास्थल से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बस्तर जिला मुख्यालय से एक हेलीकॉप्टर भेजा गया है।

बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक टी.जे.लांगकुमेर ने नक्सलियों के हमले को सुनियोजित करार दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने पहले सीआरपीएफ के बंकर को उड़ा दिया और फिर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+