अमेरिकी कोयला खदान में विस्फोट, 12 मरे (लीड-2)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे हुआ। यह खदान पश्चिमी वर्जीनिया की राजधानी चार्ल्सटन से 50 किलोमीटर दक्षिण में है।
खदान सुरक्षा एवं स्वास्थ्य प्रशासन के प्रमुख केविन स्ट्रिकलिन ने बताया कि पांच शव और बरामद किए गए और 10 लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
इससे पहले पश्चिमी वर्जीनिया में कामगारों से जुड़े स्वास्थ्य सुरक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यालय के निदेशक रॉन वूटेन ने मीडिया को बताया था कि सात कामगार मारे गए और 21 अभी लापता हैं।
स्थानीय टेलीविजन चैनलों की फुटेज में भी दिखाया गया है कि बड़ी संख्या में कामगार अभी भी खदान में फंसे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications