'रथ यात्रा से प्रभावित हुआ मंदिर आंदोलन'

सिंघल ने कहा कि आडवाणी की रथ यात्रा ने राम मंदिर आंदोलन को काफी क्षति पहुंचाई। उन्होंने कहा कि आडवाणी का यह कदम बिल्कुल गलत था और ऐसा नहीं होना चाहिए था।
सिंघल ने कहा कि रथ यात्रा निकालने से पहले आडवाणी ने उनसे इस संबंध में कोई चर्चा नहीं की थी। उन्होंने कहा, "बेहतर होता कि आडवाणी रथ यात्रा निकालने के बजाय तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह की सरकार से समर्थन वापस ले लेते।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications