बिहार में आग लगने की घटनाएं बढ़ीं

पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल में पिछले चौबीस घंटे के दौरान चार स्थानों पर लगी आग लगने की घटनाओं में कम से कम 2,000 घर जलकर खाक हो गए जबकि सात लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक लौकरिया थाना के सुभाषनगर ग्राम में 300 घर जल गए जबकि बगहा प्रखंड के रतवल गांव में करीब 125 घर जल गए। इस घटना में राजमंगल साह के परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

इसी तरह रतवल दक्षिण टोला में हुई आग लगने की घटनाओं ने 500 घरों को बर्बाद कर दिया। बगहा थाना के शास्त्रीनगर में आग की घटनाओं से करीब 300 घर जल गए। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इसी जिला के चनपटिया, लौरिया तथा मझौलिया प्रखंडों में सोमवार की शाम करीब 100 घर जल गए।

इधर, समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 25 घर जल गए तथा एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में दो मवेशियों की भी जलने की सूचना है। पुलिस के अनुसार आग लगने की घटनाओं के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। विभूतिपुर में भी एक दर्जन घर जलकर राख हो गए जिसमें एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अररिया जिले में सोमवार की शाम विभिन्न स्थानों पर आग लगने से 35 से ज्यादा घर जलकर स्वाहा हो गए। वहीं एक खलिहान में आग लग जाने से करीब 30 क्विंटल से ज्यादा गेहूं जलकर बर्बाद हो गए।

इधर, बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चकनी गांव में आग लगने से 45 घर जलकर राख होने की सूचना है। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति बर्बाद हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+