मुशर्रफ के नाम पर राजनीतिक पार्टी
इस्लामाबाद, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तानी चुनाव आयोग में मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के नाम पर एक राजनीति पार्टी के पंजीकरण हेतु आवेदन किया गया है। लेकिन संकेत इस बात के हैं कि मुशर्रफ इस पार्टी में शामिल नहीं होंगे।
रावलपिंडी निवासी मुहम्मद अशफाक चौधरी ने समाचार एजेंसी ऑनलाइन से इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने आल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (मुशर्रफ गुट) के पंजीकरण हेतु एक आवेदन जमा किया है।
चौधरी ने कहा कि यह पार्टी पूरी तरह से मुशर्रफ की अध्यक्षता में काम करेगी। मुशर्रफ फिलहाल एक वर्ष से व्याख्यान दौरे पर विदेश में हैं। लेकिन मुशर्रफ के पाकिस्तान लौटने और राजनीति में शामिल होने की बात संदिग्ध बनी हुई है।
पिछले महीने उन्होंने सिएटल में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा था, "पाकिस्तान में जिस तरह की राजनीति चल रही है, उस तरह की राजनीति में शामिल होने की मेरी कोई रुचि नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications