अफगानिस्तान में 5 नागरिकों, 27 आतंकवादियों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने पश्चिमी क्षेत्र में सेना के कमांडर जलांदर शाह बेनहम के हवाले से बताया कि पश्चिमी प्रांत बदघीस के बाला मुरगाब जिले में अफगान और नाटो के जवानों का तालिबान के एक गुट के साथ संघर्ष चल रहा था, इसमें 27 आतंकवादी मारे गए। जिनमें पांच कमांडर शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जिले के जॉय-ए-ख्वाजा इलाके में अफगान के जवानों को पैराशूट की मदद से उतारा गया था। बेनहम ने बताया कि कई घंटों से जारी कार्रवाई अब खत्म हो गई है।
कमांडर के मुताबिक इस कार्रवाई में संयुक्त बलों के किसी जवान की मौत नहीं हुई है।
नाटो के अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा बल (आईएसएएफ) ने बयान में जानकारी दी कि एक दूसरी घटना में दक्षिणी प्रांत हेलमंद के नहर-ए-सराज जिले में सोमवार को नाटो के हवाई हमले में चार नागरिकों और चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।
आईएसएएफ ने एक अन्य बयान में बताया कि पूर्वोत्तर प्रांत कपिसा में मंगलवार को तालिबान और नाटो के जवानों के बीच हुई एक गोलीबारी के दौरान चार बच्चे जख्मी हो गए। इनमें से एक बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बयान के मुताबिक सेना बच्चों को निशान बनाने के लिए जिम्मेदार कौन है, इसकी जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications