महिलाओं में बढ़ जाती है शराब की लत
वेबसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, ब्रिटिश लीवर ट्रस्ट और प्राइमा मैगजीन के एक संयुक्त सर्वेक्षण में पता चला कि 35 साल से ऊपर की तीन में एक महिला अपनी किशोरावस्था की तुलना में ज्यादा शराब का सेवन करती है।
वर्ष 1991 से 35 से 54 साल की महिलाओं की शराब संबंधी कारणों से मरने की तादाद दोगुनी हो गई है।
लीवर संबंधी रोगों के कारण होने वाली मौतों को देखते हुए यह सर्वेक्षण किया गया तो पता चला कि महिलाओं का सबसे पसंदीदा पेय पदार्थ शराब है। इसके अलावा यह भी पता चला कि ऐसी दो-तिहाई महिलाओं को पता नहीं होता कि उनके एक पैग में शराब की कितनी मात्रा है।
मानकों के अनुसार, महिलाओं को एक दिन में 250 मिलीग्राम से ज्यादा शराब नहीं पीनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications