पाक टैक्सी चालक पर आतंकवाद का आरोप खारिज
राजा लाहरासिब खान (56 वर्षीय) को सोमवार को अमेरिकी जिला न्यायाधीश जेम्स बी. जागेल के सामने पेश किया गया। इसके बाद उसे महानगरीय सुधार केंद्र भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि मुंबई हमलों के प्रमुख आरोपी डेविड कोलमैन हेडली और सह-अभियुक्त तहव्वुर राणा भी इसी सुधार केंद्र में कैद हैं।
न्यायाधीश ने अगली सुनवाई के लिए पांच मई की तारीख तय की है। खान ने माना है कि वह हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी के मुखिया इलियास कश्मीरी को 15 सालों से जानता है। कश्मीरी के मुंबई आतंकी हमलों के संदिग्ध डेविड हेडली से संबंध हैं।
खान के मामले की सुनवाई के दौरान उनकी पत्नी डियाने, बेटा उमर और कई कैब चालक मौजूद रहे। उसे सरकार के आग्रह पर बिना किसी मुचलके पर हिरासत में रखा गया है।
वर्ष 1975 में अमेरिका आए खान को 1998 में यहां की नागरिकता मिल गई थी। पहली पत्नी से उनकी तीन संतानें हैं और 1994 में खान ने एक अमेरिकी महिला से शादी कर ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications