फोन्सेका का कोर्ट मार्शल स्थगित
कोलंबो, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। श्रीलंका के पूर्व सेना प्रमुख सरथ फोन्सेका के खिलाफ चल रहीं कोर्ट मार्शल की अलग-अलग दो कार्यवाहियों को मंगलवार को स्थगित कर दिया गया। फोन्सेका के वकीलों द्वारा की गई आपत्तियों पर ऐसा किया गया।
फोन्सेका के वकीलों ने इस आधार पर कोर्ट मार्शल पर आपत्ति दर्ज कराई कि चूंकि इस मामले के खिलाफ असैन्य अदालत में चुनौती दी गई है और वहां मामला लंबित पड़ा हुआ है, लिहाजा कोर्ट मार्शल की कार्यवाही नहीं की जा सकती।
इसके बाद साजिश के आरोपों से संबंधित मामले को छह मई तक के लिए तथा दूसरे मामले को नौ अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications