शोएब मलिक के खिलाफ फतवा जारी

कोलकाता, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक की परेशानी खत्म होती नजर नहीं आ रही है। एक मौलवी ने मंगलवार को हैदराबाद की रहने वाली आयशा सिद्दीकी से कथित तौर पर निकाह करने और फिर उसे छोड़ देने की वजह से शोएब के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है।

कोलकता स्थित टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम सैयद नूर-उर-रहमान बरकती ने फतवा जारी करते हुए कहा कि फोन पर हुए निकाह की वजह से शोएब और आयशा अब पति-पत्नी हो गए हैं।

इमाम ने कहा, "फोन पर निकाह हुआ था। मुस्लिम कानून के मुताबिक दोनों पति-पत्नी हो गए।"

उन्होंने कहा, " शोएब निकाह को मान लेते हैं तो कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन अगर उन्होंने इससे इंकार किया तो उन्हें मुस्लिम समुदाय से निष्कासित कर दिया जाएगा।"

इधर, आयशा जिसने शोएब की पहली पत्नी होने का दावा किया है, अपने दावे को साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई शुरू कर दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+