बुंदेलखंड में खुलेगा नवीन विश्वविद्यालय
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में बुंदेलखंड क्षेत्र में नवीन विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय और 14 महाविद्यालयों के लिए पदों के सृजन को भी सरकार ने मंजूरी दे दी है।
प्रदेश में चलाई जा रही कृषक राहत योजना को 30 अप्रैल तक बढा दिया गया है। पूर्व में मुख्यमंत्री ने किसानों के बकाया बिजली बिलों के निराकरण के लिए राहत योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत 31 दिसंबर 2009 तक पांच लाख 35 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिल चुका है। इसके तहत सरकार 279 करोड़ रुपए के दावों में से 219 करोड़ रुपए का भुगतान कर चुकी है।
राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद की स्थापना का निर्णय लिया हैं। इसके जरिए प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण की गतिविधियों को समन्वित रूप से संचालित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications