हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
मेरठ पुलिस के प्रवक्ता नागेश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर शहर के सदर बाजार इलाके के बस अड्डे से मंगलवार को तीन तस्करों को पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में अश्वनी मुजफ्फरनगर का, राजेंद्र एटा का और सुरेश हाथरस जिले का रहने वाला है। इनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है।
कुमार ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि बरामद हेरोइन ये नेपाल से लाकर दिल्ली ले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि तीनों से नेपाल स्थित इनके गिरोह और संपर्को से संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications