पटना में व्यापारी की गोली मारकर हत्या

Bihar Map
पटना। राजधानी के पीरबहोर थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने सोमवार रात एक दवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय राधेश्याम अग्रवाल गोविंद मित्रा रोड पर स्थित अपनी दुकान बंद करके स्कूटर से एग्जीबिशन रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

पढ़ें- बिहार की अन्‍य खबरें

पटना के पुलिस अधीक्षक (नगर) मनु महाराज ने मंगलवार को बताया, "हमें पता चला है कि तीन लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। लूट के इरादे से हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+