अमेरिकी कोयला खदान में विस्फोट में 7 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पश्चिमी वर्जीनिया में कामगारों से जुड़े स्वास्थ्य सुरक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यालय के निदेशक रॉन वूटेन ने मीडिया को बताया कि सात कामगार मारे गए और 21 अभी भी लापता हैं।
वूटेन ने बताया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे हुआ। यह खदान पश्चिमी वर्जीनिया की राजधानी चार्ल्सटन से 50 किलोमीटर दक्षिण में है।
स्थानीय टेलीविजन चैनलों की फुटेज में दिखाया गया है कि बड़ी संख्या में कामगार अभी भी खदान में फंसे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications