सरकार ने छत्तीसगढ़ अभियान में विफलता स्वीकारी
पिल्लई ने यहां संवाददाताओं से यह भी कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के खिलाफ हवाई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
पिल्लई ने कहा, "निश्चित रूप से अभियान में विफलता का कोई तत्व मौजूद रहा है। यह घटना नहीं घटनी चाहिए थी।"
पिल्लई ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपु) के 82 जवान नक्सलियों के हमले की चपेट में आ गए।
घायल सात जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बाताई गई है।
पिल्लई ने कहा कि केरिपु के जवानों के सभी हथियार नक्सली उठा ले गए। ज्यादातर मौतें विस्फोट के कारण हुई हैं।
पिल्लई ने कहा कि नक्सली सुरक्षा कर्मियों को पकड़ नहीं पाए हैं। "लेकिन हमें नक्सलियों के खिलाफ हवाई हमला करने की कोई आवश्यकता नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications