मेक्सिको में भूकंप से 2 मरे, 233 घायल
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही मेक्सिकाली शहर में हुई है जहां की आबादी लगभग 10 लाख है। बाजा कैलीफोर्निया प्रांत के गवर्नर जोसे गुआडालुपे ओसुना ने बताया कि दो लोग मारे गए हैं और 233 लोगों की घायल हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि बाजा कैलीफोर्निया में रविवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.2 मापी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications